अशोक गार्डन में दो पक्षों में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में कार से स्कूटी को टक्कर लगने पर बवाल हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना में घायल के एक महिला की अस्पताल में मौत की अफवाह पर भीड़ ने थाना घेर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर और भीड़ को समझा बुझा कर मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के हिनौतिया काछियान में स्कूटर में कार से टक्कर लगने से दोनो पक्षों के बीच कहा सुनी और मारपीट हुई । मारपीट में एक पक्ष की महिला को चोट आई जिसे लेकर उसके परिजन थाने आए। थाने पर महिला को चक्कर आने के से तत्काल इलाज एवं मेडिकल परीक्षण के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया । इस बीच सोशल मीडिया पर अफवाहो के फलस्वरूप अशोका गार्डन थाने के सामने करीब 150-200 लोग एकत्रित होकर नारे बाजी करने लगे, जिन्हें पुलिस ने समझाईश देकर भीड़ को हटाया। इस बीच कुछ लोगों द्वारा एक्सीडेन्ट करने वाले आरोपी के घर के बाहर खड़ी कार के कांच तोड़ दिए तथा बच्चों की ट्रायसिकल में तोड़फोड की ।
इस बीच यह भी अफवाह चली कि मारपीट के फलस्वरूप घायल हुई महिला की मृत्यु हो गई है, जिसे पुलिस ने उसी समय उपस्थित समुदाय को महिला मौत को अफवाह बताया। इलाज के बाद महिला के थाने पर आकर दो आरोपियों के विरूद्ध गाली गलौच मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पोर्ट पर नामजद आरोपियों को पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया । देर रात आरोपियों के घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की रिपोर्ट पर 25-30 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध थाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। तथा मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के प्रतिष्ठित लोगों की शांति समिति की बैठक कराई।