जिला अस्पताल में खून की दलाली का वीडियो सामने आया है। यहां भर्ती मरीज को जरूरत पड़ी तो ब्लड डोनेट करने वाला कोई परिचित नहीं मिला। इसकी भनक अस्पताल में घूम रहे दलाल को लग गई, उसने मरीज की मां और चाचा से बात की। 3500 रुपए में खून दिलवाने के लिए सौदा कर लिया।
क्या था मामला
बता दें कि फूफ की रहने वाली संगीता देवी शनिवार को 18 साल के बेटे श्याम सुंदर को लेकर जिला अस्पताल आई थीं। डॉक्टर ने 1 यूनिट खून चढ़वाने की बात कही। संगीता ने कहा कि उनके साथ कोई ब्लड डोनेट करने वाला नहीं है। डॉक्टर ने पर्चे पर एक्सचेंज किए बिना खून उपलब्ध कराने के लिए लिख दिया। डॉक्टर के जाते ही वार्ड में घूम रहा सुनील उर्फ छोटू मरीज की मां संगीता से खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताते हुए सौदेबाजी करने लगा। उसने संगीता से कहा कि वह अपने दोस्त को बुलाकर ब्लड दिलवा देगा, लेकिन इसके एवज में 4500 रुपए देना पड़ेंगे।