फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: तिपान पुल में अज्ञात ट्रक के टकराने से युवक की मौत, दूसरा युवक हुआ घायल

Mon, 06 May 2024 12:09 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

Anuppur: अनूपपुर से जैतहरी मार्ग पर रविवार की मध्य रात्रि तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। इस हादसे में एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना के जैतहरी मार्ग में साई मंदिर के सामने तिपान पुल पर रविवार देर रात मोटरसाइकिल से महुदा जा रहे दो युवक अज्ञात हाईवा की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाने बाद रेफर करने के दौरान ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक को उपचार हेतु अनूपपुर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


यह है मामला
जैतहरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव के निवासी राजनारायण राठौर के 24 वर्षीय पुत्र राजाराम राठौर अपने रिश्तेदार मनीष राठौर (22) के साथ मोटरसाइकिल से अपनी भाभी प्रतिभा राठौर को छोड़ने अनूपपुर रेलवे स्टेशन गए थे। जिसके बाद रविवार की रात 10:30 बजे वापस जैतहरी की ओर से महुदा जा रहे थे, तभी साईमंदिर के सामने तिपाननदी में बने नये पुल में जैतहरी की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात हाईवा ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी।

इस हादसे में राजाराम राठौर के शरीर की विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई,  साथ ही मनीष राठौर को भी चोट आने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार हेतु लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर नितेश वर्मा ने दोनों घायलों का उपचार किया। इस बीच गंभीर रूप से घायल राजाराम को मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किए जाने पर 108 एंबुलेंस से ले जाने की तैयारी करते समय ही राजाराम ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दिए जाने पर पुलिस एवं अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के साथ ही मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें