फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: महिला को मंदिर में जाने से रोका, नहीं मानी तो पीटा, पसान नपा अध्यक्ष की पत्नी-बहू पर मामला दर्ज

Thu, 25 Jul 2024 09:17 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

जिले के पसान नगर पालिका अध्यक्ष की पत्नी तथा बहू पर भालूमादडा पुलिस ने मारपीट का अपराध दर्ज किया है। पीड़ित महिला मंदिर गई हुई थी, जहां उसे पूजा करने से रोका गया और जब वह नहीं रुकी तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
अनूपपुर के भालूमाड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को पहले तो मंदिर जाने से रोका गया, जब नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट की गई। अब पुलिस ने पसान नगर पालिका अध्यक्ष की पत्नी एवं बहू पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बताया गया कि फरियादी शारदा पांडे पिता आत्माराम पांडे (33) निवासी हालो ब्लॉक भालूमाड़ा ने शिकायत दर्ज कराई कि पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह की पत्नी सोना सिंह तथा उनकी बहू गूंजा सिंह द्वारा गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने शिकायत में यह उल्लेखित किया कि वह मंदिर में पूजा करने के लिए गई हुई थी, जहां उसे देखकर सोना सिंह पति राम अवध सिंह द्वारा कहा गया कि तुम मंदिर में मत आना यह मेरा मंदिर है। जिस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि मंदिर सार्वजनिक है और इसी बात से नाराज होकर सोना सिंह ने गाली गलौज कर दी। इस समय गुंजा सिंह पति अभिषेक सिंह भी आ गई और गाली गलौज करते हुए दोनों लोग मारपीट करने लगे। मारपीट से दाहिने आंख के नीचे, दाहिने हाथ की कलाई तथा पीठ में चोट आई है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 296, 115 (2)351 (3) 3 (5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें