फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Sat, 20 Jul 2024 10:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

ग्राम डोगरिया निवासी लालमन केवट 46 वर्ष अपनी पत्नी के साथ ग्राम बेल्हा पयारी अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। वहां से लौटते समय नेशनल हाईवे पर डोगरिया तिराहे के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे में डोंगरियां तिराहे पर बाइक सवार अधेड़ और पीछे बैठी पत्नी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन

 
बताया गया कि ग्राम डोगरिया निवासी लालमन केवट 46 वर्ष अपनी पत्नी के साथ ग्राम बेल्हा पयारी अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। वहां से लौटते समय नेशनल हाईवे पर डोगरिया तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक चालक लालमन केवट की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। 

घटना की सूचना मिलने पर बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पंचनामा तथा पीएम की कार्रवाई कराए जाने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें