फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर: सीएम शिवराज की बारिश में पौधा लगाते हुई तस्वीर वायरल, कांग्रेस ने ली इस तरह चुटकी

Sat, 11 Sep 2021 01:00 AM IST
Kuldeep Singh एएनआई डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के स्मार्ट पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पौधे को पानी देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से इस पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए, कांग्रेस ने भी इस पर चुटकी ली।  
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बारिश में पौधे को पानी देते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस फोटो में वह पौधे को पानी दे रहे हैं और उनका एक सहयोगी उनके ऊपर छाता लगाए हुए है। सीएम की प्रचार टीम के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, मौसम खराब होने पर भी मुख्यमंत्री हर दिन पौधे लगाते हैं। वहीं उनकी इस तस्वीर को लेकर ट्विटर पर कई प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन


ट्विटर पर लोगों ने दिए तरह-तरह के रिएक्शन
दरअसल, भोपाल के स्मार्ट पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पौधे को पानी देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से इस पर लोग तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग कमेंट कर रहे हैं कि सीएम बारिश के मौसम में छाता लगाकर पेड़ को पानी दे रहे हैं। वहीं कोई इसे धूप से बचने की बात कहकर सही भी ठहरा रहा है।

ट्विटर पर कांग्रेस ने ली चुटकी 
विपक्षी कांग्रेस ने चौहान की तस्वीर साझा करते हुए कटाक्ष किया- धरती पुत्र, किसान का बेटा, छतरी की आड़ में पौधे को बारिश में पानी पिलाते हुए। एक दुर्लभ तस्वीर।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने खुद शेयर की तस्वीर
आपको बता दें कि इस तस्वीर को शिवराज सिंह चौहान ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर धा लगाते हुए शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए सीएम ने लिखा- भोपाल के स्मार्ट पार्क में आज पौधा लगाया। आइए, वर्तमान और भावी पीढ़ियों के स्वस्थ, श्रेष्ठ और मंगलमय जीवन के लिए पौधरोपण करें। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें