इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह घायलों का हाल जानने एमवाय अस्पताल पहुंचे
- फोटो : सोशल मीडिया
कलेक्टर मनीष सिंह ने एमवाय अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। कलेक्टर ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जाएगी। मृतकों के परिजनों 4 -4 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को भी आरबीसी की धारा के तहत मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही मनीष सिंह ने कहा है कि स्वर्णबाग कॉलोनी में अवैध निर्माण की जांच कराएंगे।
सीएम ने दिए जांच के निर्देश
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि इंदौर के स्वर्णबाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। घटना में मौत की खबर अत्यंत ह्रदय विदारक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं। मैंने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे।
प्रभारी मंत्री मिश्रा ने जताया दुख, विधायक हार्डिया ने लिया जायजा
प्रदेश के गृह व इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। आग पर काबू पाया जाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है। फॉरेंसिक और इंटेलिजेंस के अफसर भी मौके पर मौजूद हैं। विधायक महेंद्र हार्डिया और पुलिस कमिश्नर ने भी मौके का जायजा लिया है।