फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: ट्रेन की चपेट में आने से संत काशी मुनि उदासीन की मौत, पुलिस कर रही जांच कि हादसा है या खुदकुशी

Tue, 03 May 2022 06:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास जिले के सतवास में धर्मेश्वर मंदिर के संत काशीमुनि उदासीन की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। हरदा के समीप वे ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस जांच कर रही है कि यह हादसा है या उन्होंने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
संत काशीमुनि उदासीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सतवास के पास स्थित धर्मेश्वर मंदिर के संत काशी मुनि उदासीन की मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि हादसे के कारण ऐसा हुआ है या संत ने खुद ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है। उनके निधन से लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत के पास से मिला आधार कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को काशी मुनि उदासीन हरदा के अस्पताल में रुके थे। मंगलवार सुबह किसी के साथ बाइक पर जाने से पहले 40-45 मिनट में आने का कहकर निकले। उसके बाद लगातार उनका फोन बंद आने लगा। इसी बीच खबर मिली कि हरदा के समीप पीलियाखाल के पास वे ट्रेन की चपेट में आ गए। पाटलीपुत्र ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस मामले में अब तक रहस्य बना हुआ है क्योंकि यह बात भी सामने आई है कि वे खुद ट्रेन के सामने कूद गए जबकि कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं। बताया गया कि संत काशी मुनि उदासीन न्यायाधीश थे। वे बनारस से जज की नौकरी छोड़कर देवास आ गए थे। यहां आकर इस आश्रम की स्थापना की थी। उनके निधन से उनके स्नेहीजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें