फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोती रही पत्नी, पति करता रहा बूढ़ी मां से बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल में एक सनसनीखेज वाकया सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपनी 70 साल की बूढ़ी मां को बंधक बनाकर उससे बलात्कार किया। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वाकया मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बारंच गांव का है। जहां सोमवार दोपहर आरोपी शिबुलाल (35) ने अपनी पत्नी के सामने ही अपनी बूढ़ी मां से बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित मां द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपी शिबुलाल ने सोमवार सुबह 11 बजे के करीब उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वहां मौजूद आरोपी की पत्नी ने इसका विरोध भी किया लेकिन आरोपी नहीं माना और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मां ने दर्ज कराया हवसी बेटे के खिलाफ मुकदमा

इसके बाद पीड़िता जैसे तैसे नजदीक सिहोरा पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने शाम को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्‍नी उसके इस कृत्य का विरोध कर रही थी वह उसे जेल भिजवाने की धमकी भी दे रही थी लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी।

घटना के बाद आंशिक रूप से घायल पीड़िता अपने घर पर ही है जबकि आरोपी बेटा फरार है। पुलिस ने मां की शिकायत पर उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें