फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी: 10वीं पास युवक ने खुद को बताया सेना का अफसर, लोगों ने निकाला जुलूस, अब पुलिस कर रही तलाश  

Mon, 11 Oct 2021 07:44 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

सार

युवक ने पिता को बताया था कि वह सेना में भर्ती हो गया है। पिता को इसलिए यकीन हो गया क्योंकि युवक बीच-बीच में आठ से दस दिन के लिए घर आता था। 
विज्ञापन
युवक की जालसाजी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद हर छात्र का सपना होता है कि उसे अच्छी नौकरी मिले, रूतबा मिले। कई युवक सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं और इसके लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। कठिन परीक्षा से गुजरते हैं और तब कहीं जाकर उनका चयन हो पाता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जालसाजी कर खुद को सैन्यकर्मी बताते हुए लोगों को गुमराह करते हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के हरदा में सामने आया है जहां एक युवक ने खुद को वायुसेना कर्मी बताया। उसकी बात का यकीन कर लोगों ने उसका स्वागत कर जुलूस भी निकाला। इसमें कई नेता भी शामिल हुए। जब एयरफोर्स को इस बात की जानकारी मिली तो युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक फरार है। जांच में पता चला कि युवक के पिता मजदूरी करते हैं। युवक ने पिता को बताया था कि वह सेना में भर्ती हो गया है। पिता को इसलिए यकीन हो गया क्योंकि युवक बीच-बीच में आठ से दस दिन के लिए घर आता था। 

सेना की वर्दी में निकाला जुलूस
युवक हरदा के पलियाखाल का निवासी है। उसने परिजनों व कॉलोनी वालों को बताया था कि उसका चयन वायुसेना में हो गया है। सेना की वर्दी में परिजनों और रिश्तेदारों के साथ उसने खुशियां मनाई। सम्मान में उसका जुलूस भी निकाला गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ और वायुसेना के कार्यालय तक पहुंचा। वहां से कहा गया कि इस तरह की कोई नियुक्ति एयरफोर्स द्वारा नहीं की गई है। इस संबंध में हरदा पुलिस को पत्र लिखा गया। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें