फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FM रेनबो पर हैलो यंग साइंटिस्ट कार्यक्रम 15 से

Thu, 12 Sep 2013 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रविवार 15 सितंबर से एक बार फिर हैलो यंग साइंटिस्ट कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


आकाशवाणी के एफएम रेनबो पर सुबह 9:30 बजे से 10 बजे के बीच इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

इसके जरिए युवाओं से विज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे। छात्रों को फोन व एसएमएस के जरिये इन सवालों के जवाब देने होंगे। सही जवाब देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस क्विज में कक्षा आठ से 12 तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं।  परिषद के निदेशक डॉ. एमकेजे सिद्दीकी ने बताया कि हैलो यंग साइंटिस्ट कार्यक्रम और अधिक रोचक बनाने के लिए विज्ञान समाचारों को भी शामिल कर प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद ने इस कार्यक्रम का जिम्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेश चतुर्वेदी को दिया है। वर्ष 2004 में भी यह कार्यक्रम चलाया जाता था। तीन वर्ष तक सीधा प्रसारण करने के बाद यह कार्यक्रम बंद हो गया था।

इस कार्यक्रम में सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को 500 रुपये नगद पुरस्कार के साथ ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

इस नम्बर पर देना होगा जवाब
0522-2232101
इस पर भेज सकते हैं एसएमएस
56060
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें