लखनऊ। पारा के सुमरनखेड़ा में पड़ोसी ने युवा हिंदू वाहिनी के नेता दयाशंकर मौर्य पर हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दयाशंकर के मुताबिक आठ अगस्त को शाम चार बजे घर के गेट पर पौधा लगा रहे थे। तभी बाइक से पहुंचा पड़ोसी विजय यादव पौधा लगाने को लेकर विवाद करने लगा। गाली-गलौज करते हुए उन्हें धक्का देकर चला गया। दस मिनट बाद फिर लौटा और उनको घसीटते हुए बगल में बनी दुकान में ले जाकर पीटा। उन पर असलहा तानकर धमकाया और भाग निकला। दयाशंकर का आरोप है कि अगले दिन सुबह विजय के भाई धीरेंद्र ने उनके भतीजे अनिल को कॉल कर तहरीर नहीं देने का दबाव डाला। विरोध पर गोली मारने की धमकी दी।
पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के मुताबिक करीब दो वर्ष पहले उनके एक परिचित की भूहर पुल के नीचे हत्या कर दी गई थी। उनका कहना है कि आरोपी उनकी व परिवार के लोगों की हत्या कर सकते हैं। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार के मुताबिक विजय के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। आरोपों की जांच चल रही है।