जानकारी के मुताबिक टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण 20 दिसंबर के बाद शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों भव्य समारोह में इसका वितरण किया जाएगा। इस पर करीब 4700 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इन्हें मिलेगा टैबलेट
2021 में तकनीकी शिक्षा के तहत अध्ययरत विद्यार्थियों, तकनीकी शिक्षा (डिप्लोमा), आईटीआई में प्रशिक्षणरत विद्यार्थियों, राजकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, डेंटल कॉलेजों (एमबीबीएस, एमएस, एमडी, बीडीएस) और नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी और एमएससी नर्सिंग कोर्स, पैरामेडिकल और नर्सिंग के विद्यार्थियों को।
स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों, सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकृत कुशल श्रमिकों, एमएसएमई विभाग की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एससी-एसटी स्वरोजगार प्रशिक्षण योजना, पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना और ओडीओपी की प्रशिक्षण योजना में पंजीकृत प्रशिक्षणार्थियों को।
अब तक 40 लाख पंजीकरण
यूपीडेस्को के एमडी कुमार विनीत ने बताया कि अभी तक 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।