फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव: बांगरमऊ सीट पर भाजपा ने लगाया जोर, 27 अक्तूबर को जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

Mon, 26 Oct 2020 12:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव पर भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लगातार रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 अक्तूबर को बांगरमऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि उन्नाव दुष्कर्म कांड में घिरे कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता खत्म होने के बाद बांगरमऊ सीट खाली हुई है। सेंगर भाजपा से ही विधायक थे और दुष्कर्म कांड में नाम आने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

इस सीट पर भाजपा ने पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने आरती वाजपेयी, बसपा ने महेश पाल और सपा ने सुरेश पाल को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में आठ विधानसभा सीटें खाली हैं जिनमें से सात पर चुनाव हो रहे हैं। मतदान तीन नवंबर को होगा और परिणाम की घोषणा 10 नवंबर को होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें