लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के बेहटा-बंथरा रोड के नारायणपुर गांव में सड़क के किनारे महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई।
मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
महिला के गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र 35 वर्ष है। वारदात के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम जांच में जुटी है।