फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस में योग शिक्षक बना रहा प्रतिपूर्ति बिल, फोटो हुई वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ऑफिस में बाबुओं के तबादले के बाद कई दिनों तक चिकित्सा प्रतिपूर्ति का काम बाधित रहा। नए बाबू आए मगर काम पटरी पर नहीं लौटा। इसी बीच सीएमओ ऑफिस में सचिवालय डिस्पेंसरी में कार्यरत योग शिक्षक के बिल पास करने की फोटो वायरल हो गई। इसके बाद सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस में अभी दो बाबू सुरेश वाल्मीकि और सचिन दुबे को तैनात किया गया है, जिनके जरिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति का काम किया जा रहा है। शाम छह बजे के बाद सचिवालय की डिस्पेंसरी में तैनात योग शिक्षक आकर काम करने लगते हैं। नियमानुसार उन्हें यह अधिकार नहीं है। बताया जा रहा है कि उक्त योग टीचर सीएमओ ऑफिस में तैनात एक बाबू के रिश्तेदार हैं, इसलिए उनका काम कराने आते हैं। इसकी फोटो वायरल होने बाद हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो यह गंभीर प्रकरण है, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें