मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया ने महासचिव डॉ. मुईन अहमद खान ने कहा कि तालिबान ने हमेशा सूफिज्म को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मौलाना सज्जाद नोमानी के तालिबान सरकार का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए उसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि संगठन कट्टरपंथी सोच के खिलाफ अभियान चलाने के लिए 23 व 24 अगस्त को कार्यकारिणी बैठक रणनीति तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि इस्लाम हिंसा के खिलाफ है।