फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारचार से दूल्हे को उठा ले गई प्रेमिका, देखते रहे बराती-घराती, पढ़ें- पूरा मामला

Tue, 08 Dec 2020 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
मलिहाबाद में शादीशुदा प्रेमिका को छोड़कर दूसरी लड़की से शादी का सपना देखना युवक को महंगा पड़ गया। रविवार को द्वारचार के दौरान पहुंची प्रेमिका उसे फिल्मी स्टाइल में कार में डालकर ले गई। उसके हाथ में कागजात भी थे, जो उसके मुताबिक कोर्ट मैरिज के थे।
विज्ञापन


घटना के बाद बरातियों को लड़कीवालों ने पकड़कर बंद कर दिया। लड़केवालों के शादी का खर्च उठाने की सहमति पर उन्हें छोड़ा गया। जानकारी के मुताबिक उन्नाव के धनैया खेड़ा मजरा रामपुर गड़ौहा के रामनरेश का शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन

बरातियों को बनाया बंधक

इसके बावजूद रामनरेश ने एक साल पहले काकोरी के गांव शेरपुरमऊ की किसान की बेटी से रिश्ता तय कर लिया। सगाई भी हो गई, लेकिन कोरोना की वजह से शादी टल गई। रविवार रात रामनरेश बरात लेकर लड़की के घर पहुंचा। द्वारपूजा से पहले तिलक की रस्म के दौरान पहुंची प्रेमिका ने रामनरेश को प्रेमी बताते हुए उसे कॉलर पकड़कर खींचा और कार में ले गई।

लड़के ने भी विरोध नहीं किया। इसके बाद बरातियों को गांववालों ने बंधक बना लिया। दोनों पक्षों की बातचीत में तय हुआ कि लड़के वाले शादी की तैयारियों में खर्च चार लाख रुपये देंगे। इसके बाद मामला निपट सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें