फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में अंधी दो बच्चों की मां ने पति को मारकर घर में दफनाया

Wed, 30 Mar 2016 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुल‌िस को गुमराह करने को ल‌िखवाई पत‌ि की गुमशुदगी - फोटो : Demo
विज्ञापन
यूपी की राजधानी लखनऊ में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पत‌ि की जान लेकर उसे घर में दफना दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोसाईगंज थानाक्षेत्र के कुदामऊ गांव के रहने वाले राजकुमार (40) की लाश मंगलवार को उनके घर से बरामद की गई।

पड़ताल में सामने आया कि राजकुमार की पत्नी रामरती ने अपने विवाहेतर संबंधों का खुलासा हो जाने पर इस वारदात को अंजाम दिया।

25 मार्च की रात को राजकुमार ने रामरती के मोबाइल पर गांव के रहने वाले सुनील का नंबर देखा। शक होने पर उसने अपनी पत्नी से पूछताछ की जिस पर उसने सुनील से प्रेम संबंध की बात कुबूली। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन

बच्चों को बताया, पापा बाहर गए

पुल‌िस ने खोदाई कर बरामद की लाश - फोटो : demo pic
शाम को राजकुमार ने खाना खाया, शराब भी पी। इसके बाद रामरती ने अपने बेटे संदीप (16) और करन (12) को दूसरे कमरे में सोने के लिए भेज दिया।

सुबह बच्चों को बता दिया कि पापा बाहर गए हैं। सुबह बदबू फैलने पर बच्चों ने शक जाहिर किया और फिर से पिता के बारे में पूछतांछ की। इस पर रामरती ने थाने जाकर पत‌ि की गुमशुदगी लिखा दी। पुलिस ने घर आकर जांच-पड़ताल की। बदबू आने पर संदेह हुआ तो घर की खुदाई की जिससे लाश बरामद हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें