गोमतीनगर के विकास खंड में रहने वाले एक रिटायर्ड विंग कमांडर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना के वक्त उनकी पत्नी और चार नौकर मौजूद थे। घटनास्थल पर सुसाइड नोट मिला है जिसमें सुसाइड करने की वजह पता नहीं चल सकी।
जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड विंग कमांडर अभय सिंह (72) विशालखंड गोमतीनगर-2 में अपनी पत्नी आशा के साथ रहते थे।
गुरुवार सुबह 10:00 बजे उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के समय उनकी पत्नी आशा, नौकर सजीवन, सुनील, अमन, गुड़िया और ड्राइवर दिनेश मौजूद थे।