फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाश दीपा : चाकू से घायल होने के बाद भी बदमाश को दबोचे रही, घर में घुसे बदमाश से भिड़ी महिला

Thu, 28 Oct 2021 11:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दीपा कुछ समझ पाती तब तक युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। दीपा खून से लथपथ हो गयी। वो कुछ समझ पाती तब तक उनके गले में पड़ी लगभग 3 तोले की सोने की चेन और एक जंजीर लेकर लूटेरा घर से बाहर निकलकर भागने लगा।
विज्ञापन
दीपा भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में पीजीआई के जगत खेड़ा में 58 साल की दीपा भदौरिया के घर में थी। बृहस्पतिवार दोपहर को घर के  अंदर एक बदमाश घुस गया। बदमाश ने उनकी चेन लूटने की कोशिश की तो उसका विरोध किया। तो बदमाश ने चाकू दिखाकर डराने की कोशिश की, लेकिन वह डरी नहीं। बदमाश से भिड़ गई। बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश खुद को बचाने के  लिए पहले धक्का-मुक्की की। फिर उसने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। लेकिन लुटेरे को नहीं छोड़ा। दीपा इस दौरान शोर भी मचा रही थी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी जुट गये। घायल दीपा को बदमाश से जूझता देख पड़ोसियों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी धुनाई की और पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


जगतखेड़ा में 58 साल की दीपा भदौरिया परिवार सहित रहती है। परिवार में दो बेटे व बहू है। इन दिनों बहू मायके गई है। घर पर बेटा सत्यम व शिवम है। दोनों निजी कंपनी में काम करते है। बृहस्पतिवार सुबह दोनों अपने ड्यूटी पर चले गये। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे दीपा घर पर अकेली थी। तभी एक व्यक्ति  बाइक से आया और दीपा से कहने लगा कि आपके आसपास हम प्लाट खरीद रहे हैं। क्या दाम लगाया है। उन्हें बातों में फंसा कर उनके बाहर बैठने के लिए दो कुर्सियां मंगवा ली। दीपा कुर्सी लेकर बाहर आयी। इसी दौरान युवक उनका घर देखते हुए अंदर चला गया। दीपा कुछ समझ पाती तब तक युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। दीपा खून से लथपथ हो गयी। वो कुछ समझ पाती तब तक उनके गले में पड़ी लगभग 3 तोले की सोने की चेन और एक जंजीर लेकर लूटेरा घर से बाहर निकलकर भागने लगा। इस दौरान दीपा लुटेरें से भिड़ गई।

हाथों से बह रहा था खून, बदमाश पर कूद पड़ी
दोनों हाथों से खून बह रहा था फिर भी वो लुटेरे से लिपट गई वह बाहर खड़ी अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर जाने लगा तभी दीपा उसके ऊपर कूद पड़ी। उसे धक्का देकर बाइक से सड़क पर गिरा दिया।  दीपा इस दौरान शोर भी मचा रही थी। शोर शराब सुनकर पड़ोसी दौड़े। लोगों को आता देख लुटेरा वहां से भागने लगा। लेकिन पड़ोसियों ने उसका कुछ दूर तक पीछा कर दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे को पकड़कर थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई आनंद प्रकाश शुक्ला के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी उन्नाव के फतेहपुर चौरासी का रहने वाला रमाकांत है। वह वृंदावन कालोनी सेक्टर-7 में किराए पर रहता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पहले की थी रेकी, फिर दिया वारदात को अंजाम
दीपा ने बताया लुटेरा वारदात के कुछ देर पहले आया था। वह घर के बाहर ही खड़ी थी। उनसे बात करने लगा बोला यहां पर प्लाट खरीदना है।  प्लाट का रेट पूछने लगा। दीपा के मुताबिक इसके बाद वह वापस चला गया। दीपा भी घर के अंदर आ गई और दरवाजा बंद कर लिया । लगभग 10 मिनट बाद घर के दरवाजे पर फिर खटखट आहत हुई जब दरवाजा खटखटाया गया तो दीपा ने समझा उनका कोई पड़ोसी होगा और वह दरवाजा खोल दी।

नहीं मिली सोने की चैन
दीपा की सोने की चेन के लुटेरे के पास से बरामद नहीं हुई पुलिस चेन की तलाश में जिन जिन रास्तों से लुटेरा भागा था। उन पर वह सोने की चेन खोलने के लिए गई थी। खेतों में भी तलाशा लेकिन खाली हाथ रहे। कल्ली चौकी प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया के लुटेरे के साथ में चेन की तलाश की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें