फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: लू के थपेड़ों से राहत के आसार, सात मई से हो सकती है बारिश, लखनऊ में पारा 40 पार

Wed, 01 May 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पांच मई से मौसम बदलेगा। सात मई को लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लू के थपेड़ों से फिलहाल राहत की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पारे में क्रमिक गिरावट आएगी। 5 मई से प्रदेश में मौसम बदलेगा। कहीं-कहीं गरज-चमक और बारिश के आसार हैं। वहीं सात मई को लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसमें एक डिग्री से अधिक की कमी आई। सोमवार को दिन का पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस था। जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली सी बढ़ोतरी हुई और पारा सोमवार के 24.6 की अपेक्षा 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज का तापमान 44.2 से लुढ़का और 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को भी मौसम वैज्ञानिक तेज हवाओं का अंदेशा जता रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें