फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: यूपी में शीतलहर पर कुछ दिन के लिए लगेगी लगाम, अब छायेगा घना कोहरा

Mon, 16 Dec 2024 03:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में शीतलहर के प्रकोप से आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलेगी। न्यूनतम पारे में एक से दो डिग्री तक की बढ़त देखी गई है। हालांकि, घना कोहरा छाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में चल रही शीतलहर पर फिलहाल कुछ दिन लगाम लगने वाली है। पूर्वा हवाओं के असर से पिछले 24 घंटे में राजधानी लखनऊ समेत यूपी के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़त देखने को मिली है।

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में रविवार की रात न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री की बढ़त देखने को मिली और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शनिवार की रात यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री था। अयोध्या में भी एक डिग्री की बढ़त के साथ न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - 'सच्चाई सामने आई खटाखट...जनता ने किया सफाचट', पढ़ें सदन में सीएम योगी की 10 बड़ी बातें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल सत्र: हमारे पूर्वज हिंदुस्तान में रुके... शायद ये उनकी गलती थी, संभल हिंसा पर चर्चा में बोले सपा एमएलसी
विज्ञापन


रविवार की रात बलिया, चुर्क, अयोध्या, अमेठी और झांसी शीतलहर की चपेट में रहे। वहीं, घने कोहरे की वजह से सोमवार को कानपुर, अमेठी, बरेली, बहराइच आदि में दृश्यता 300 मीटर के आसपास तक सिमट गई।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से पुरवाई जोर पकड़ेगी और तापमान में मामूली बढ़त के साथ प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अफगानिस्तान के आसपास एक नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और केंद्रीय पाकिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सिस्टम के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही नमीयुक्त और अपेक्षाकृत गर्म पूर्वा हवाओं की वजह से तराई व पूर्वांचल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़त देखने को मिलेगी साथ ही अगले दो से तीन दिनों के लिए शीतलहर से राहत मिलेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें