मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान बढ़ेगा, फिलहाल कम होने के आसार नहीं हैं। इसलिए बाहर निकलते समय खुद को ढक कर निकलें, पानी खूब पीएं। जरूरी न हो तो धूप में जाने से बचें।
लखनऊ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन ही नहीं रात भी उमस भरी है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल राहत के दूर-दूर तक आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम बुलेटिन के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में कई स्थानों पर हीट वेव चली। हालांकि, मानकों को देखें तो लखनऊ में हीट वेव नहीं कही जा रही, लेकिन दोपहर लू की गिरफ्त में रही। धूप की तल्खी के साथ ही पसीने भरी गर्मी से लोग हलकान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान बढ़ेगा, फिलहाल कम होने के आसार नहीं हैं। इसलिए बाहर निकलते समय खुद को ढक कर निकलें, पानी खूब पीएं। जरूरी न हो तो धूप में जाने से बचें।
विज्ञापन
सुल्तानपुर : आज हल्के बादल रहने के आसार
भीषण गर्मी में पुरवा हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। सोमवार को दिन भर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। तापमान में मामूली गिरावट आने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। लोग दिन भर उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और बारिश न होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पुरवा चलेगी।
सीतापुर : जून की गर्मी पड़ी भारी, परेशान करने लगी आंखों की बीमारी
जून की तपन भरी गर्मी आंखों पर असर डाल रही है। इसी वजह से जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में मरीजों की संख्या काफी अधिक हो गई है। पिछले माह जहां कम मरीज आ रहे थे। अब मरीजों की संख्या ओपीडी में रोजाना करीब 150 पहुंच रही है। अधिकतर मरीज सूजन, दर्द व आंख लाल होने जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। इसके पीछे चिकित्सक तेज धूप को कारण बता रहे हैं।