आदर्श शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी ने मुलाकात कर उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों की वाजिब समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास करेगी।
सतीश द्विवेदी ने शिक्षामित्रों को मुद्दों की मौजूदा स्थिति का आकलन कर मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों से बातचीत का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने उनसे शिक्षामित्रों को 12 महीने का मानदेय दिलाने, मानदेय बढ़वाने, शिक्षक भर्ती में अधिक रियायत दिलाने और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल में लखनऊ महानगर की अध्यक्ष समीक्षा रस्तोगी, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष गजाधर दुबे, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार शुक्ला, पवन शुक्ला, सुशील मिश्रा मौजूद रहे।