लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में भर्ती सीतापुर के मरीज ने वार्ड बॉय पर नशे में धुत होकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत चिकित्सा अधीक्षक के पास दर्ज कराई गई है। मामले में जांच का आदेश दिया गया है।
सीतापुर के तालगांव भूसैला निवासी शम्शे आलम का आरोप है कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के कमरा नंबर 207 में वार्ड बॉय से उन्होंने चादर बदलने के लिए कहा था। उस समय वह नशे में धुत था। चादर बदलने के बजाय उसने अभद्रता शुरू कर दी। दूसरे कर्मचारियों ने सुरक्षा गार्ड को बुलाकर उसे वहां से हटाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला के अनुसार वार्ड बॉय आउटसोर्सिंग पर तैनात है। मामले की जांच की जा रही है।