फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक साल की बच्ची का बना आधार...बेनिन देश के अफसरों ने देखी प्रक्रिया

विज्ञापन
लखनऊ पहुंची बेनिन की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। एक साल की बच्ची को कुर्सी पर बैठाया। फोटो खींची, अभिभावक का बायोमेट्रिक लगाया और एक मिनट के भीतर उसका बाल आधार बनाकर थमा दिया। आधार बनाने की ये प्रक्रिया देखकर द रिपब्लिक ऑफ बेनिन की टीम ने इस व्यवस्था की सराहना की।
विज्ञापन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के गोमतीनगर स्थित कार्यालय में बुधवार को पश्चिम अफ्रीका के देश बेनिन का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था। बेनिन की नेशनल एजेंसी द आईडेंटिफिकेशन ऑफ पर्सन के डायरेक्टर जनरल अरिस्टाइड गाइ अदजिनाकोउ ग्नाहौई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे। यूआईडीएआई के उपमहानिदेशक प्रशांत कुमार ने प्रतिनिधिमंडल के सामने प्रजेंटेशन दिया। इसके जरिये समझाया कि आधार किस तरह से बनाए जाते हैं। इसके क्या फायदे हैं। किस तरह से थंब इंप्रेशन से व्यक्ति का पूरा डाटा सिस्टम पर आ जाता है। बैंक से लेकर व्यापार और पढ़ाई में किस तरह से लाभ हैं।
एक आधार कार्ड बनाकर भी दिखाया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि आधार बेहतर और जरूरी व्यवस्था है। इस तरह की व्यवस्था बेनिन में भी हो, इसके लिए वह समय-समय पर भारत सरकार से संपर्क करते रहेंगे। टेक्नोलॉजी के बारे में भी वह जानकारी लेंगे। भविष्य में उन्होंने ऐसी ही व्यवस्था बेनिन में लागू करने की बात कही।

लखनऊ पहुंची बेनिन की टीम।

लखनऊ पहुंची बेनिन की टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें