भाजपा के पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी को उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (लैकफेड) का चेयरमैन (सभापति) चुन लिया गया है। वो मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ धूमधाम से नामांकन करवाने योजना भवन पहुंचे थे। इस पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन होने के चलते उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया।
विज्ञापन
इसके पहले सोमवार को सभापति व उपसभापति के चुनाव के लिए दस निदेशकों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी गई थी। वीरेंद्र तिवारी का सभापति के लिए निर्वाचन पहले से ही तय माना जा रहा था।
लैकफेड चेयरमैन के लिए उम्मीदवार की दौड़ में वीरेंद्र तिवारी के साथ ही मनीष चौहान, आरपी सिंह बघेल, अनीता सचान, सुनीता सिंह, तेज नारायण तिवारी, अभिषेक वर्मा, अभिषेक पांडेय, गुरुभाग सिंह और अभय चौधरी भी शामिल थे।