फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी का गठन: लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बनाया अध्यक्ष, दोनों उपमुख्यमंत्री सदस्य नियुक्त

Fri, 05 Nov 2021 11:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को ज्वाइनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को कमेटी में सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को भाजपा में शामिल करने से पहले उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने ज्वाइनिंग कमेटी का गठन किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ज्वाइनिंग कमेटी का गठन किया है। 
विज्ञापन


पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को इस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को कमेटी में सदस्य नियुक्त किया है।

डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। साल 2012 से लेकर 2014 तक वो यूपी भाजपा भाजपा के अध्यक्ष रहे थे। भाजपा ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 71 सीटें जीती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें