फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 11 सीटों पर विधान परिषद चुनाव स्थगित, आयोग ने जारी किया आदेश

Sat, 04 Apr 2020 09:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर अप्रैल में प्रस्तावित चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शनिवार को चुनाव स्थगित करने का आदेश जारी किया। विधान परिषद की स्नातक खंड की 5 और शिक्षक खंड की 6 की सीटों पर कार्यकाल 6 मई को पूरा हो रहा है।

अप्रैल में सभी 11 सीटों पर चुनाव प्रस्तावित थे। भाजपा पहली बार पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। सपा और कांग्रेस के भी उमीदवार बीते 6 महीनों से चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन

 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक विधान परिषद चुनाव प्रक्रिया के लिए कम से कम 4 सप्ताह का समय आवश्यक है। 14 अप्रैल तक देश मे लॉकडाउन घोषित है। लिहाजा निर्वाचन आयोग ने चुनाव को फिलहाल स्थगित कर दिया है। परिस्थितियों की समीक्षा के बाद चुनाव का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। अमर उजाला ने 21 मार्च को ही विधान परिषद चुनाव टलने की संभावना जताते हुए खबर प्रकाशित की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें