फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली से बुलाकर लखनऊ में बसाईं उज्बेक युवतियां, करवा रही थी अवैध काम..गिरोह के सरगना की तलाश जारी

Tue, 24 Jun 2025 03:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उज्बेकिस्तान की दो युवतियों के लखनऊ में पकड़े जाने से बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है। इन युवतियों को लोला नाम की महिला ने दिल्ली से  बुलाकर यहां अवैध कार्य में लगाया था। पुलिस लाेला, उसके कथित पति व प्लास्टिक सर्जन  की तलाश कर रही है।

 
विज्ञापन
उज्बेकी महिला लोला - फोटो : सोर्स-पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहचान छिपाकर रह रहीं उज्बेकिस्तान की दो युवतियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस गिरोह की सरगना लोला के बारे में पता लगा रही है। उसने ही दोनों को दिल्ली से लखनऊ बुलाया था। सूत्रों का कहना है कि दोनों युवतियां काफी दिनों से लखनऊ में थीं और अलग-अलग ठिकानों पर रह रही थीं। लोला के पकड़े जाने के बाद गिरोह का राज खुलेगा।

विज्ञापन


न्यू  हजरतगंज अपार्टमेंट के कमरा नंबर 527 से होलिडा और नीलोफर के पकड़े जाने के बाद से लोला भूमिगत हो गई है। यही नहीं दोनों युवतियों की पहचान छिपाने के लिए उनकी प्लास्टिक सर्जरी करने वाले डॉ. विवेक का भी कुछ पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़े- UP News: फर्जी अभिलेखों पर बना था उज्बेकी महिला का ड्राइविंग लाइसेंस, अब मददगारों को ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लोला अपने कथित पति त्रिजिन राज के साथ कहीं छिपी है। पुलिस अभी तक त्रिजिन राज के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं जुटा सकी है। लोला ने आधार कार्ड बनवाया था। इसे लेकर खुफिया एजंसियां जानकारी कर रही हैं।

सूत्रों का कहना है कि लोला ने त्रिजिन से शादी के बाद आधार बनवाया था। इसके बाद वह उज्बेकिस्तान की युवतियों को दिल्ली और फिर लखनऊ बुलाकर अवैध काम करवाती थी। सुशांत गोल्फ सिटी थाने के दरोगा महेश कुमार सिंह के मुताबिक प्लास्टिक सर्जरी करने वाले डॉक्टर विवेक गुप्ता और शरण देने वाले त्रिजिन राज के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: विकास पर खर्च में यूपी देश में नंबर वन, 26 राज्यों के पूंजीगत व्यय में 16 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी

फॉरेनर्स रिजनल रजिस्टे्रशन ऑफिस (एफआरआरओ) की टीम दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि आर्थिक लाभ के लिए दोनों अवैध गतिविधियों में लिप्त थीं। दोनों पासपोर्ट या वीजा नहीं दिखा सकी हैं। डॉ. विवेक और त्रिनिज की तलाश जारी है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें