फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 30 बड़े अस्पतालों में शुरू होगी ई-हॉस्पिटल सेवा, लंबी लाइन लगाने से मिलेगी फुर्सत

Mon, 21 Aug 2017 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजााला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी सरकार 30 बड़े जिला अस्पतालों में ई-हॉस्पिटल सेवा शुरू करने जा रही है। इसके तहत रजिस्ट्रेशन, पर्चा, अपॉइंटमेंट, ब्लड बैंक, मरीजों की भर्ती और डिस्चार्ज तक सभी काम ऑनलाइन होगा। इस सेवा के शुरू होने से मरीजों को अस्पतालों में लंबी कतार से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


नेशनल हेल्थ मिशन के तहत शुरू इस योजना में आधार या मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन जमा कर रसीद प्रिंट की जा सकेगी या अस्पताल के काउंटर से भी रसीद निकलवाई जा सकती है।

योजना के तहत सभी बड़े अस्पतालों को एक दूसरे से जोड़ा भी जाएगा। इस सेवा की खास बात यह है कि इसमें अगर किसी मरीज को जिला अस्पताल से रेफर किया जाता है, तो उसे अब मेडिकल जांच रिपोर्ट व डॉक्टर का पर्चा साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


मरीज को क्या उपचार दिया गया है यह सारी जानकारी ऑनलाइन ही मिल सकेगी। इसके अलावा देश के अन्य बड़े अस्पतालों से भी मरीजों के उपचार के लिए इसमें सुझाव लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

अस्पतालों में ये सारा काम हो जाएगा ऑनलाइन

ई-हॉस्पिटल सिस्टम भारत सरकार के मेघराज क्लाउड पर उपलब्ध है। इस सेवा के लागू होने के बाद जिला अस्पतालों में बेडों की उपलब्धता, भर्ती, डिस्चार्ज, जांच रिपोर्ट और बिलिंग का सारा काम ऑनलाइन हो जाएगा। पहले चरण में यह सेवा 30 जिला अस्पतालों में शुरू की जा रही है।

यहां के अस्पतालों में शुरू होगी सेवा
आगरा, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, फैजाबाद, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, इलाहाबाद, बांदा, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, सहारनपुर, वाराणसी के जिला अस्पतालों के साथ ही यहां के अन्य अस्पताल भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें