यूपी सरकार ने प्रदेश में पान मसाला की बिक्री पर रोक लगा दी है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विभाग ने जारी किए गए आदेश में कहा कि कोविड-19 महामारी का संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है जिसकी रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में 25 मार्च से ही लॉकडाउन घोषित किया गया है।