एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली और यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की गिरफ्तारी के मुद्दे पर लखनऊ में हुई पीसीएस एसोसिएशन की बैठक में मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
ये समिति प्रयागराज व वाराणसी जाकर मामले की जांच करेगी और रिपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को दी जाएगी जिसके बाद एसोसिएशन सरकार के सामने अपना पक्ष रखेगी।