फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार: राजभर-दारा सिंह चौहान सहित चार नेता बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Tue, 05 Mar 2024 05:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Cabinet Expansion Update : योगी सरकार 2.0 के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, अनिल कुमार और सुनील शर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के दूसरे का कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। मंगलवार शाम को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने चार नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


मंत्री पद की शपथ लेने वालों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, भाजपा विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अनिल कुमार और भाजपा के साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली।

इस मौके पर भी सभी नये मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई! 
विज्ञापन


पूर्ण विश्वास है कि आप सभी 'मोदी की गारंटी' को धरातल पर उतारते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी मंगलमय शुभकामनाएं!
 
ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने कहा कि मैं और मेरा परिवार प्रधान मंत्री जी को धन्यवाद देता है। हमारे पिताजी ने जो संघर्ष किया आपके सामने वो आज दिखाई देगा। हम छोटे और गरीब परिवार से निकल कर के आज यहां तक पहुंचे हैं। हम देश की जनता और वंचित वर्ग राजभर की लड़ाई सड़क से सदन तक करते रहे हैं।

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की कर रहा है। आज उनके नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। हम 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए काम करेंगे और प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन




ओम प्रकाश राजभर योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे पर यूपी विधानसभा के चुनाव से पहले सपा गठबंधन में शामिल हो गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें