फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन विभाग को सौ करोड़ रुपये देगा यूपी : वनबसा बैराज के पुर्ननिर्माण की डीपीआर रिपोर्ट तैयार करेगा सिंचाई विभाग

Mon, 20 Dec 2021 09:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के विवाद के निस्तारण के लिए शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से उत्तराखंड परिवहन विभाग को सौ करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं वनबसा बैराज के पुनर्निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर तैयार की जाएगी। प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के विवाद के निस्तारण के लिए शासनादेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों प्रदेशों के बीच परिसंपत्तियों के निस्तारण पर चर्चा की थी। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच हुई बातचीत के बाद विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी थी। योगी कैबिनेट ने गत दिनों परिसंपत्तियों के बंटवारे, बकाया देनदारी को लेकर तैयार रिपोर्ट को मंजूरी दी थी। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने सोमवार को परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर शासनादेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें