फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गेहूं क्रय नीति को मंजूरी, 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी सरकार

Mon, 04 Mar 2024 07:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Wheat purchasing policy: प्रदेश सरकार 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद करेगी। यह सरकारी खरीद  6500 खरीद केंद्रों के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
सरकारी गेहूं खरीद केंद्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी। किसानों को 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान होगा। यह सरकारी खरीद 6500 खरीद केंद्रों के माध्यम से की जाएगी। सरकार ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन गेहूं खरीद नीति 2024-25 को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


नीति के मुताबिक कुल आठ एजेंसियां खरीद करेंगी। ये एजेंसियां हैं-खाद्य विभाग की विपणन शाखा, मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (पीसीएफ), उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव यूनियन (यूपीपीसीयू), उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ (यूपीएसएस), भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड), भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित (एनसीसीएफ) और भारतीय खाद्य निगम।

फारमर्स प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एफपीओ) और फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनीज (एफपीसी) को खाद्य विभाग की विपणन शाखा, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, मंडी परिषद और भारतीय खाद्य निगम से संबद्ध होकर गेहूं खरीद की अनुमति भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें