फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज़िला उद्योग बन्धु बैठक: नवीन कृष्ण राय ने दी इंक्युबेशन हब की जानकारी, AKTU कुलपति से मिला मदद का भरोसा

Mon, 04 Mar 2024 05:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

 बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि लखनऊ जनपद के उद्यमियों व स्टार्ट-उप शुरू करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एकेटीयू के इस इनोवेसन हब के माध्यम से ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
मैनेजमेंट गुूरु नवीन कृष्ण राय। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार के अभिनव पहल पर ज़िला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू), लखनऊ के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय व आईआईएम इंदौर के मैनेजर नवीन कृष्ण राय द्वारा ऑनलाइन प्रतिभाग करते हुए लखनऊ के उद्यमीयों को एकेटीयू के इनोवेसन हब के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से उद्यमीयों को इस बात की जानकारी दी गयी कि आख़िर एकेटीयू के द्वारा संचालित इनोवेसन हब के माध्यम से लखनऊ जनपद के उद्यमीयों को किस प्रकार मदद मिल सकती है। 

विज्ञापन


ग़ौरतलब है कि प्रो. पांडेय एकेटीयू के कुलपति के तौर पर इस इनोवेसन हब पदेन मुखिया हैं जबकि नवीन को इस हब का सलाहकार मनोनीत किया गया है। प्रो0 पांडेय ने उद्यमीयों को बताया कि प्रदेश में एक बेंचमार्क स्टार्टअप और इनक्यूबेशन सपोर्ट सिस्टम विकसित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हब एंड स्पोक मॉडल पर इस इनोवेशन हब को शुरू किया गया है। 

यह इनोवेसन हब एजुकेशन-टेक्नॉलजी, ड्रोन टेक्नोलॉजीज, रोबोटिक, फ़ूड- टेक्नोलॉजीज, कचरे का प्रबंधन, कृषि तकनीक, हेल्थ-केयर, मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग और सूचान-प्रौद्योगिकी सेवाएं के क्षेत्र से सम्बंधित स्टार्ट-उप की मदद करते हैं। इसके पश्चात नवीन ने बताया कि इस इनोवेसन हब के माध्यम से अभी तक 300 से अधिक स्टार्ट-उप को इनकुबेट किया जा चुका है जिसमें से 100 से अधिक स्टार्ट-उप व्यावसायीकरण की स्थिति में पहुँच चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस हब के माध्यम से स्टार्ट-उप पॉलिसी 2020 के अंतर्गत उद्यमी को भरण-पोषण भत्ता के तौर पर रु० 17, 500/- प्रति माह, प्रोटोटाइप विकास अनुदान रु० 5,00,000/- मार्केटिंग सहायता अनुदान रु० 7,50,000/- पैटेंट ग्रांट होने पर - रु० 2,00,000/- और राष्ट्रीय व अंतर्रष्ट्रिय स्तर के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए भी आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। 
विज्ञापन


इस बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि लखनऊ जनपद के उद्यमियों व स्टार्ट-उप शुरू करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एकेटीयू के इस इनोवेसन हब के माध्यम से ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इस ट्रेनिंग के अंतर्गत स्टार्ट-उप से सम्बंधित विभिन्न चरणो की जानकारी मुहैया कराने के साथ-साथ फेनेंसीयल लिट्रेसी की भी ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। बैठक में विकास भवन, नगर निगम, विद्युत विभाग, एलडीए, तथा उद्योग से सम्बन्धित अन्य विभागों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें