फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Today: यूपी के इन जिलों में आंधी का अलर्ट, जानें कब से होगी भारी बारिश; मौसम का ताजा अपडेट

Tue, 25 Jun 2024 12:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Monsoon in UP Rain Alert Today: प्री-मानसूनी बारिश में मौसम खुशगवार हो गया। हालांकि सोनभद्र के करीब मानसून एक्सप्रेस ठिठक गई। पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में आंधी की चेतावनी जारी की है।
 
विज्ञापन
लखनऊ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत यूपी के ज्यादातर जिलों में प्री- मानसूनी बरसात हुई। इसके बाद मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून भी यूपी में कभी भी प्रवेश कर सकता है। इससे 26 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश और 27 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन


सोमवार को लखनऊ में 7.1 मिमी, वाराणसी में 14 मिमी से अधिक पानी बरसा। अलीगढ़ में 10.2 मिमी बरसात रिकार्ड हुई। बाराबंकी, गोरखपुर, बहराइच, फतेहगढ़, बरेली, मेरठ, आगरा समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात हुई। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून सोनभद्र के पास ठिठका है। 24 घंटे में कभी भी आगे बढ़कर यह यूपी में कभी भी प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन


आज आंधी की चेतावनी
गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकरनगर में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात व नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में 33 डिग्री तक भी पहुंचा पारा
बारिश के कारण पारे पर भी असर दिखाई दिया। कहीं-कहीं तो पारा 35 डिग्री से नीचे पहुंच गया। नजीबाबाद में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया दिन का तापमान। सुल्तानपुर, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, बस्ती, झांसी और इटावा में पारा 40 से 42 डिग्री के बीच रहा। शेष हिस्सों में 40 से नीचे बना रहा। पारे में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें