फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मौसम का उलट-फेर जारी, उमस, पारे के बीच कई जिलों के लिए यलो अलर्ट

Fri, 06 Aug 2021 02:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शनिवार को जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, आगरा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा शामिल है।
विज्ञापन
लखनऊ में मौसम का हाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारे की तेजी, धूप की तल्खी और आद्रता का बढ़ा प्रतिशत लगातार चिपचिपी गर्मी का कारण बना हुआ है। मौसम विभाग ने जहां प्रदेश के कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, वहीं कई इलाकों में बूंदाबांदी के बावजूद उमस और गर्मी का असर दिखता रहेगा। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई लेकिन दस बजते-बजते बादलों ने डेरा डाला और लगभग एक से दो घंटे तक पानी बरसता रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, अगले कुछ दिन की जिलों में यलो अलर्ट जारी रहेगा। शनिवार को जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, आगरा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा शामिल है।

अभी बरसेगा पानी
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, वीकेंड पर कई प्रदेश में बारिश का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। बूंदाबांदी और फुहारें जारी रहेंगी। कहीं कहीं तेज बरसात भी होगी।  मौसम विभाग के आकलन के मुताबिक पारे के तेवर एसे ही रहेंगे। नौ अगस्त को पारे में गिरावट आने और बारिश के आसार बन रहे हैं। इस बीच बूंदाबांदी होती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें