फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: भीषण लू की चपेट में रहे 14 शहर, अरब सागर से आ रही नम हवाओं से जमा हुए बादल

Mon, 10 Jun 2024 10:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Heat in UP: यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में भीषण लू चल रही है। हालांकि कुछ जिलों में बादल छाए रहे बावजूद इसके गर्मी में कोई कमी नहीं रही। 
विज्ञापन
लखनऊ में शाम को कुछ इस तरह दिखे बादल। - फोटो : शुभम बंसल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आसमान साफ होते ही धूप की तल्खी बढ़ी और पारे ने चाल तेज कर दी है। सोमवार को कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार हो गया। 14 शहर लू की चपेट में रहे। 46.3 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं, वाराणसी में तापमान 45.3, कानपुर 45.2 और बुलंदशहर 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूरे प्रदेश में पारे में वृद्धि हो रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि की जारी रही। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री से शुरू होकर झांसी में सर्वाधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार की दोपहर में अचानक से प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम बदला और तेज हवा चलने लगी, बादलों ने डेरा डाला पर गर्मी बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, अरब सागर से नमीयुक्त हवा का असर है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी बादलों ने डेरा डाला, मगर ये अस्थायी हैं।

लू की चपेट में रहे ये इलाके

प्रयागराज: 46.3
वाराणसी: 45.3
कानपुर: 45.2
बुलंदशहर: 45.0
सुल्तानपुर: 44.8
बाराबंकी: 44.4
बहराइच :44.2
अलीगढ़: 44.2
बस्ती: 44.0
लखनऊ: 43.8
हमीरपुर: 43.2
गोरखपुर: 43.1
मेरठ: 42.1
मुजफ्फरनगर: 42.0
 
विज्ञापन

आज और कल इन शहरों के लिए अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास भीषण लू को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें