फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यूपीपीएससी हर परीक्षा के प्रश्नपत्र दो अलग प्रेस में छपवाएगा, चार सेटों में तैयार होंगे प्रश्न-पत्र

Wed, 28 Aug 2024 10:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पेपर लीक से बचने के लिए  यूपीपीएससी हर परीक्षा के प्रश्नपत्र दो अलग-अलग प्रेस में छपवाएगा। इसी के साथ एक प्रिंटिंग प्रेस में दो सेट से अधिक प्रश्नपत्र नहीं छपवाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग करेगा यह बदलाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) हर प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र दो अलग-अलग प्रेस में छपवाएगा। प्रत्येक परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों के चार सेट तैयार होंगे। एक प्रिंटिंग प्रेस में दो सेट से अधिक प्रश्नपत्र नहीं छपवाए जाएंगे। इसके लिए यूपीपीएससी अपने नियमों में बदलाव करने जा रही है। इस संबंध में यूपीपीएससी की ओर से शासन को प्रस्तुतिकरण भी दिया चुका है।

विज्ञापन


अभी तक देखने में आया है कि जो भी पेपर लीक हुए हैं, वे प्रिंटिंग प्रेस के स्तर से ही लीक हुए हैं। इसलिए प्रदेश की प्रश्नपत्रों की गोपनीयता को लेकर हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार, एक प्रेस में दो सेट तैयार होने से गड़बड़ियों की आशंका काफी कम हो जाएगी। 

गड़बड़ी की जरा सी आशंका होने पर परीक्षा शुरू होने से पहले तक आसानी से प्रश्नपत्र बदला जा सकेगा। यहां बता दें कि शासन सभी प्रश्नपत्रों को सरकारी प्रिंटिंग प्रेस में ही छपवाने पर पहले से ही विचार कर रहा है। अभी यूपी में लखनऊ और प्रयागराज में एक-एक सरकारी प्रिंटिंग प्रेस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें