फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : जबरदस्त विरोध की तैयारी में संयुक्त किसान मोर्चा, 18 अक्तूबर को करेंगे रेल रोको आंदोलन

Thu, 14 Oct 2021 06:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पश्चिमी उप्र में तो आंदोलन मजबूती से  हो रहा है पर इस बार कोशिश यह है कि पूर्वी उप्र में भी दमदार तरीके से विरोध दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को और विस्तार देने केलिए संयुक्त किसान मोर्चा व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार कर रहा है। पश्चिमी उप्र में तो आंदोलन मजबूती से  हो रहा है पर इस बार कोशिश यह है कि पूर्वी उप्र में भी दमदार तरीके से विरोध दर्ज कराया जाए। इसके लिए 18 अक्तूबर को रेल रोको आंदोलन की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। इसे सफल बनाने के लिए भी जगह जगह बैठकें हो रही हैं।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी प्रकरण के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी संयुक्त किसान मोर्चा लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। अक्तूबर के आखिरी पखवाड़े में इस आंदोलन को और जोरशोर से करने की तैयारी है। 18 अक्तूबर को रेल रोको आंदोलन की घोषणा हो चुकी है। खास तौर से रेल रोको आंदोलन के लिए जिला स्तर पर मोर्च की टीमें सक्रिय की गई हैं। खास तौर से युवा किसानों को कमान इस बार दी जा रही है। गांव गांव टोलियां जाकर इसका प्रचार कर रही हैं।  

लखीमपुर व आसपास के जिलों में इस आंदोलन को और मुखर करने की मंशा है ताकि जो विरोध शुरू हुआ है उसे और बढ़ाया जा सके तथा इसका दूर तक संदेश दिया जा सके। मोर्चा नेता बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव खुद इस मामले में लगातार लखनऊ के कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं और इस आंदोलन की तैयारियों को परख रहे हैं।
विज्ञापन


मंत्रियों के पुतले अब दशहरे से अगले दिन फूंकेंगे
मोर्चा ने दशहरा के दिन भाजपा के मंत्रियों के पुतले फूंकने का एलान किया था पर अब एक दिन बाद इस विरोध को दर्ज कराने को कहा गया है। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक के मुताबिक अब 16 अक्तूबर को पुतले फूंके जाएंगे। उधर, कहा गया है कि पूरी ताकत रेल रोको आंदोलन पर लगाई जाए।

महापंचायत पर मंथन
अब मोर्चा महापंचायतों के सहारे मुद्दों में भी विस्तार कर रहा है। पूर्व में 26 अक्तूबर को लखनऊ में महापंचायत का एलान किया गया था। पर, इस पंचायत को मुख्यत: लखीमपुर खीरी प्रकरण पर केंद्रित रखने की बात थी। इस मामले में कई मांगें पूरी हो गई हैं। ऐसे में लखनऊ की प्रस्तावित पंचायत पर नए सिरे से मंथन शुरू हो गया है। इसे करने या न करने पर विचार चल रहा है। जल्द ही इस पर फैसला होगा। हो सकता है कि इस पंचायत को फिलहाल टाल दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें