फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : ओडीओपी उत्पादों की डिजाइनिंग और पैकेजिंग की तकनीक उपलब्ध कराएगा ब्रिटेन

Fri, 20 Aug 2021 07:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एलेक्स ने शिक्षा, एमएसएमई, लेदर, टेक्सटाइल और पर्यावरण के क्षेत्र में  यूपी के साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान उन्होंने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कोविड नियंत्रण के लिए योगी सरकार के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से की मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने एक जनपद-एक उत्पाद योजना की प्रशंसा करते हुए योजना के उत्पादों की डिजाइनिंग एवं पैकेजिंग के लिए तकनीक उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है। एलेक्स ने शिक्षा, एमएसएमई, लेदर, टेक्सटाइल और पर्यावरण के क्षेत्र में  यूपी के साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान उन्होंने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कोविड नियंत्रण के लिए योगी सरकार के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात में सीएम योगी ने ब्रिटेन के उच्चायुक्त को बताया कि प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में जीवन और जीविका दोनों को बचाने का काम किया है। एलेक्स एलिस ने ओडीओपी योजना को नायाब बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर उत्पादों और उनसे जुड़े परंपरागत कलाकरों को पहचान मिलेगी। ब्रिटेन सरकार ने  इन उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत और गुणवत्ता के लिहाज से प्रतियोगी बनाने में डिजाइनिंग, पैकेजिंग और तकनीक में मदद करने को तैयार है। उच्चायुक्त ने ओडीओपी उत्पादों के अलावा टेक्सटाइल, लेदर, स्वास्थ्य, एमएसएमई के स्थानीय क्राफ्ट से जुड़े क्षेत्र उत्तर प्रदेश सरकार के साथ काम करने की इच्छा जताई। यह भी कहा कि ब्रिटेन शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम करने को इक्षुक है।

मिशन शक्ति और अन्य योजनाओं के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण  के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ  की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाना उनकी  सरकार की मंशा है इस दिशा में ब्रिटेन सरकार जो भी काम करना चाहती है उसमें प्रदेश सरकार हर संभव मदद करेगी। ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने सफेदाबाद स्थित भारतीय हरित खादी ग्राम्य उद्योग संस्थान का भी दौरा किया। उन्होंने संस्थान में महिलाओं को सोलर चरखे से धागे और कपड़े बनाते हुए देखा और उनकी प्रशंसा की।
विज्ञापन


स्वतंत्र देव से मिले ब्रिटेन के उच्चायुक्त
 भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने शुक्रवार को भाजपा के  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से मुलाकात की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में स्वतंत्र देव और एलेक्स एलिस के बीच प्रदेश में शिक्षा, पर्यटन, व्यापार और निवेश के मुद्दे पर बात हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें कोरोना काल में पार्टी की ओर से किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर महामंत्री जेपीएस राठौर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया और प्रदेश प्रवक्ता हरीश चंद्र श्रीवास्तव सहित भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें