फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : ग्रेनो में तीन तत्कालीन अभियंताओं ने गौरसंस बिल्डर को पहुंचाया फायदा, कनेक्शन में अनियमितताओं की पुष्टि

Wed, 17 Nov 2021 01:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

समिति ने इन गड़बड़ियों के लिए ग्रेटर नोएडा के तत्कालीन उप खंड अधिकारी (एसडीओ) अजय कुमार, ग्रेटर नोएडा के तत्कालीन अधिशासी अभियंता लाल सिंह राकेश और विद्युत नगरीय वितरण मंडल नोएडा के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता को उत्तरदायी ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में एक बड़े बिल्डर गौरसंस रियलिटी प्रा. लि. की गौर सुंदरम आवासीय योजना के लिए जारी बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ियों के  लिए तत्कालीन तीन अभियंताओं को उत्तरदायी ठहराया गया है। मामले की जांच के लिए समिति ने अनियमितताओं की पुष्टि करते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को रिपोर्ट सौंप दी है। 

विज्ञापन


वहीं, निगम ने यह रिपोर्ट पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन को भेज दी है। इस मामले में पावर कॉर्पोरेशन को करोड़ों रुपये की क्षति हुई है। जिन तत्कालीन अभियंताओं को गड़बड़ियों का जिम्मेदार ठहराया गया है, उनमें से एक मौजूदा समय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में निदेशक के पद पर तैनात हैं। 

समिति ने इन गड़बड़ियों के लिए ग्रेटर नोएडा के तत्कालीन उप खंड अधिकारी (एसडीओ) अजय कुमार, ग्रेटर नोएडा के तत्कालीन अधिशासी अभियंता लाल सिंह राकेश और विद्युत नगरीय वितरण मंडल नोएडा के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता को उत्तरदायी ठहराया है। सूत्रों के अनुसार पावर कार्पोरेशन जांच रिपोर्ट का परीक्षण करा रहा है। तीनों अभियंताओं पर एक दो दिन में कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें