फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : राजस्व लेखपाल भर्ती में ‘सीसीसी’ होगा अनिवार्य, 8,000 रिक्त पदों पर होनी है भर्ती

Wed, 17 Nov 2021 01:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आयोग ने बिना नियमावली में शामिल हुए सीसीसी को अर्हता में शामिल करने से इनकार कर दिया। इसके  बाद परिषद ने आनन-फानन में नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व लेखपाल भर्ती में कंप्यूटर ज्ञान ‘सीसीसी’ की अर्हता अनिवार्य करने की तैयारी है। राजस्व परिषद ने इसके लिए नियमावली में बदलाव का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन स्तर पर कैबिनेट से मंजूरी लेने की कार्यवाही तेजी से चल रही है।

विज्ञापन


राजस्व लेखपाल के करीब 8,000 रिक्त पदों पर भर्ती अर्से से लंबित है। राजस्व परिषद ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती से संबंधित शैक्षिक अर्हता के साथ कंप्यूटर में सर्टिफिकेट कोर्स (सीसीसी) भी अनिवार्य करने का प्रस्ताव किया था। लेकिन लेखपाल भर्ती नियमावली में सीसीसी शामिल नहीं है। आयोग ने बिना नियमावली में शामिल हुए सीसीसी को अर्हता में शामिल करने से इनकार कर दिया। इसके  बाद परिषद ने आनन-फानन में नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेज दिया है।

शासन के एक अधिकारी ने बताया कि लेखपाल भर्ती नियमावली में सीसीसी शामिल करने के प्रस्ताव पर जल्द से जल्द से कैबिनेट की सहमति लेने की कार्यवाही चल रही है। सहमति मिलते ही आयोग को जानकारी दे दी जाएगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए लेखपाल भर्ती के लिए दूसरी मुख्य परीक्षा आयोजित की जा सकती है। पीईटी के अंतर्गत पहली भर्ती एएनएम की घोषित की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें