फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : सपा एमएलसी ने दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष ने किया निष्कासित

Fri, 14 Jan 2022 08:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में एमएलसी घनश्याम लोधी ने लिखा है कि पार्टी में पिछड़ा व दलितों की उपेक्षा हो रही है। उन्हें सम्मान नहीं मिलने की वजह से इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओँ से बातचीत करने के बाद सोमवार को तय करेंगे कि किस पार्टी में जाना है। सपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में एमएलसी घनश्याम लोधी ने लिखा है कि पार्टी में पिछड़ा व दलितों की उपेक्षा हो रही है। उन्हें सम्मान नहीं मिलने की वजह से इस्तीफा दे रहे हैं। उधर, रामपुर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने एक पत्र जारी कर एमएलसी घनश्याम लोधी पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से मंगाया था घनश्याम सिंह लोधी के लिए सिंबल, अब पार्टी से निष्कासित
साल 2016 के रामपुर-बरेली क्षेत्र एमएलसी चुनाव के लिए सपा ने घनश्याम सिंह लोधी को जब प्रत्याशी बनाया तो नामांकन का अंतिम दिन था और समय कम बचा था। जिस पर हैलीकॉप्टर से उनके लिए सिंबल मंगाया गया था। लेकिन, शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी टिकट से रामपुर-बरेली क्षेत्र से एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी को सपा से निष्कासित कर दिया है। सपा जिलाध्यक्ष ने इसकी वजह उनके पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होना बताई है, जबकि वहीं दूसरी ओर घनश्याम सिंह लोधी का कहना है उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

विधानसभा चुनाव में जैसे-जैसे मतदान की तिथि करीब आ रही है, वैसे-वैसे सियासी हलचल भी तेज होती जा रही है। गुरुवार को कांग्रेस ने युसूफ अली को चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था तो शुक्रवार को युसूफ अली सपा में शामिल हो गए। तो वहीं समाजवादी पार्टी से एमएलसी बने घनश्याम सिंह लोधी को भी शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बताया कि घनश्याम सिंह लोधी सपा की नीतियों व निर्णयों के विरुद्घ कार्य कर रहे हैं। पार्टी हित के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त रहकर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। वहीं, एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी का दावा है कि उन्होंने समाजवादी पार्टी की पिछड़ा वर्ग विरोधी नीतियों से आहत होकर दो दिन पहले ही जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, अपने अगले कदम को लेकर समर्थकों से बातचीत के बाद निर्णय लेने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें