फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिपाही भर्ती पेपर लीक ने बिगाड़ा भर्ती बोर्ड का कैलेंडर, अगस्त तक दोबारा परीक्षा कराने की कोशिश

Fri, 14 Jun 2024 10:57 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सिपाही भर्ती पेपर लीक के कारण करीब 75 हजार पदों पर भर्ती का इंतजार लंबा होता जा रहा है। भर्ती बोर्ड सिपाही भर्ती की परीक्षा अगस्त तक कराने की तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए फरवरी में हुई लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का कैलेंडर बिगड़ गया है। बीते छह माह के दौरान पुलिस विभाग के करीब 80 हजार पदों पर होने वाली भर्तियां इसकी वजह से अधर में हैं। फिलहाल भर्ती बोर्ड का पूरा फोकस सिपाही सीधी भर्ती की दोबारा लिखित परीक्षा कराने पर है, जिसके बाद अन्य पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सिपाही नागरिक पुलिस के अलावा पीएसी, यूपीएसएसएफ और फायर सर्विस में करीब 15 हजार पदों पर भी भर्ती का प्रस्ताव बोर्ड ने तैयार किया था। इनमें पीएसी की तीन महिला वाहिनियों में होने वाली भर्तियां भी शामिल थीं।

ये भी पढ़ें - भाजपा में हार पर रार: हारे उम्मीदवारों ने बंद लिफाफे में सबूत समेत बताई वजह, इन जातियों ने बनाई चुनाव से दूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: पुलिस के पद आउटसोर्स करने के मुद्दे ने पकड़ा तूल, प्रियंका-अखिलेश ने लगाए आरोप, पुलिस कराएगी जांच


बोर्ड ने बीते वर्ष नवंबर माह में सिपाही भर्ती के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर के करीब एक हजार पदों तथा मिनिस्टीरियल संवर्ग के 910 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया था। सिपाही भर्ती का पेपर लीक होने के बाद भर्ती बोर्ड में मचे हड़कंप की वजह से बाकी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया थम गयी। तत्पश्चात लोकसभा चुनाव की वजह से ढाई माह तक बोर्ड आगे की कवायद नहीं कर सका। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भर्ती बोर्ड अब अगस्त माह तक सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा को दोबारा कराने की कोशिश में जुटा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें