फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बसपा से निष्कासित रामअचल राजभर और लालजी वर्मा ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

Fri, 24 Sep 2021 08:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा से निष्कासित रामअचल राजभर और लालजी वर्मा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन
रामअचल राजभर और लालजी वर्मा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा से निष्कासित किए गए विधायक राम अचल राजभर और लालजी वर्मा साइकिल पर सवार होंगे। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों विधिवत रूप से सपा में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद अखिलेश ने ट्विटर पर दोनों नेताओं के साथ फोटो साझा कर इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया। लालजी वर्मा जहां कुर्मी समाज से हैं वहीं रामअचल की राजभर समाज में खासी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में सपा इस तरह का संदेश देना चाहती है कि सपा अति पिछड़ों को बढ़ावा दे रही है।

गौरतलब है कि रामअचल राजभर अकबरपुर सीट से तो लालजी वर्मा कटेहरी विधानसभा सीट से बसपा विधायक निर्वाचित हुए थे। इसी साल जून माह में बसपा सुप्रीमो मायावती ने घोषणा कर दी थी कि पार्टी भविष्य में दोनों को कोई चुनाव नहीं लड़ाएगी। दोनों पर विपक्षी दलों के साथ नजदीकी बढ़ाने का आरोप था। लालजी बसपा के नेता विधानमंडल दल थे जबकि रामअचल को राष्ट्रीय महासचिव तक की जिम्मेदारी मिली थी।
विज्ञापन


10 को कर सकते हैं जनसभा
बताया जा रहा है कि दोनों की ज्वॉइनिंग के जरिए सपा भी बड़ा सियासी संदेश देना चाहती है। इसके लिए दस अक्टूबर को अंबेडकर नगर में जनसभा का आयोजन कर दोनों को सपा में ज्वॉइन कराया जा सकता है। इस जनसभा में अखिलेश यादव खुद मौजूद रहकर सियासी माहौल तैयार करेंगे।

अंबेडकरनगर रहा है गढ़
अंबेडकरनगर बसपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है और इन दोनों ही नेताओं का इस क्षेत्र में मजबूत राजनीतिक वजूद है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर के बावजूद अंबेडकर नगर से बसपा के सबसे ज्यादा चार विधायक जीते। जबकि पूरे प्रदेश में सपा को मात्र 19 सीटें ही मिलीं थी। ऐसे में दोनों के सपा में जाने से जहां सपा को इसका लाभ होने की बात कही जा रही है तो वहीं बसपा के लिए यह तगड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें