फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अमेठी-रायबरेली को लेकर भावुक हुए राहुल गांधी, वीडियो में कहा- जब उनको जरुरत होगी मैं खड़ा हूंगा

Tue, 14 May 2024 09:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ

सार

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी करते हुए अमेठी और रायबरेली के लोगों के साथ अपने भावनात्मक रिश्ते की बात कही है। एक वीडियो में वह अपनी मां सोनिया गांधी के साथ नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
मां के साथ एल्बम देखते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी अमेठी संसदीय सीट को छोड़कर इस बार रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों क्षेत्रों के साथ उनके परिवार का रिश्ता कितना पुराना और भावनाओं से भरा है इसे दिखाने के लिए उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जारी इस वीडियो में राहुल, अपनी मां और रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से लगातार 20 सालों तक सांसद रहीं सोनिया गांधी के साथ एक फोटो एल्बम देख रहे हैं। 

विज्ञापन


राहुल गांधी कहते हैं कि इन दोनों क्षेत्रों का साथ उनका रिश्ता जज्बातों का है। यह कोई आज का रिश्ता नहीं है। यह पीढ़ियों का रिश्ता है। अपने वीडियो में राहुल 100 साल पुराने इस रिश्ते को ताजा करते हैं। इस वीडियो में वह एक फोटो एल्बम देख रहे हैं। इन तस्वीरों में रायबरेली और अमेठी के लोगों के साथ उनके परिवार के लोगों की तस्वीरें हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी और रायबरेली के लोगों के साथ उनका रिश्ता दिल का है। उनकी हर समस्या में वह उनके साथ खड़े दिखेंगे। 



मालूम हो कि रायबरेली सीट से फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी के बाद बीस सालों तक सोनिया गांधी वहां से सांसद रही हैं। सोनिया गांधी के राज्यसभा चले जाने के बाद इस सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार को रायबरेली में एक सभा के दौरान भी उन्होंने  यह बात कही थी कि रायबरेली उनकी दो मांओं का संसदीय क्षेत्र रहा है इसलिए उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया। दो मांओं से उनका मतलब इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी से रहा है। 
विज्ञापन


राहुल ने अपनी सभाओं में जवाहर लाल नेहरू के रायबरेली के किसानों के साथ रिश्तों का जिक्र भी किया था। अपने चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी भी अमेठी और रायबरेली में अपने परिवार के लोगों का इस क्षेत्र से जुड़ाव की बात कहती आई हैं। 

रायबरेली और अमेठी दोनों ही क्षेत्रों में वोटिंग 20 मई को है। मालूम हो कि अमेठी सीट से राहुल गांधी 2019 का चुनाव हार गए थे। वहीं रायबरेली सीट सोनिया गांधी के राज्यसभा चली जाने के बाद खाली हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें